राणा जी माफ करना गलती मारहे से हो गई। ये गाना ओर एक महिला मंत्री की ठुमके। जी हां ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे मध्य प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी इसी गाने पर नाचती दिखाई दे रही हैं। लोग अपनी मानसिकता के अनुसार चर्चा कर सकते हैं और कर भी रहे हैं।
मेरा मत है कि मंत्री जी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उनका यह कुछ क्षण का नृत्य समाज को कई सकारात्मक सीख देकर जाएगा। एक तो वह मंत्री होते हुए भी कितनी सरल और सहज हैं। जो लोग छोटा सा पद पाकर ही अहंकार के आसमां में उड़ने लगते है। देखे के इतने खास पद पर होकर भी उनका व्यहवार कितना आम है। ऐसे लोगो को मंत्री जी की सरलता की पाठशाला में प्रवेश लेना चाहिए। अब बात नारीत्व की। महिला को क्या शोभा देता है और क्या नही। ये कुंठित मानसिकता के लोग यदि न ही बताएं तो बेहतर है। हर छोटे छोटे पल को जीने ओर खुश रहने का अधिकार है। मंत्री जी का नृत्य सभी महिलाओं के लिए सीख है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जो नाच गाकर बच्चों को सिखाने में हिचकती हैं उनके सामने मंत्री जी ने बहुत जीवंत उदाहरण पेश किया है। उनके इस वीडियो में कुछ भी गलत नही है। बस देखने वालों की मानसिकता में फर्क है।